वाहन मालिकों के लिए बड़ी सुविधा: आरसी में मोबाइल नंबर अपडेट अब मुफ्त

download

बिहार सरकार ने वाहन मालिकों को राहत देते हुए रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) में मोबाइल नंबर अपडेट कराने की सुविधा निशुल्क कर दी है। परिवहन विभाग के अनुसार अब वाहन चालकों को इस सेवा के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।

इस पहल से वाहन मालिकों को गलत पते या पुराने नंबर से जुड़ी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। मोबाइल नंबर को आधार से लिंक करने पर चालान, बीमा, टैक्स और वाहन ट्रांसफर की जानकारी सीधे एसएमएस के जरिए उपलब्ध कराई जाएगी।

इस सेवा का लाभ उठाने के लिए वाहन मालिकों को केवल रजिस्ट्रेशन नंबर, चेसिस नंबर, इंजन नंबर और आधार से जुड़े मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी। यह सुविधा परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट parivahan.gov.in पर ऑनलाइन उपलब्ध है, साथ ही नजदीकी डीटीओ कार्यालय में भी इसका लाभ लिया जा सकता है।

परिवहन विभाग का कहना है कि इस कदम से न केवल पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि वाहन मालिकों को बीमा, टैक्स, प्रदूषण प्रमाणपत्र और चालान जैसी जरूरी जानकारियां समय पर उनके मोबाइल पर मिलेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *