एशियन यूथ पैरा गेम्स 2025 में भारत के अब्दुल कादिर इंदोरी ने जीते दो स्वर्ण पदक

Untitled-1

भारत के अब्दुल कादिर इंदोरी ने दुबई में आयोजित एशियन यूथ पैरा गेम्स 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इंदोरी ने 50 मीटर बटरफ्लाई और 50 मीटर बैकस्ट्रोक दोनों इवेंट्स में प्रथम स्थान हासिल किया।

पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि इंदोरी का प्रदर्शन “समर्पण, अनुशासन और भारत के युवा पैरा-एथलीटों की बढ़ती शक्ति” को दर्शाता है।

बुधवार को आयोजित उद्घाटन समारोह में एशिया के विभिन्न देशों की टीमों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। एशियन पैरालंपिक कमेटी (APC) के अनुसार, ईरान ने इस बार 195 खिलाड़ियों के साथ सबसे बड़ा दल भेजा है। पिछली बार 2021 में बहरीन में हुए संस्करण में ईरान ने मेड्ल टेबल में शीर्ष स्थान हासिल किया था। उज़्बेकिस्तान (124), थाईलैंड (122) और भारत (122) ने भी बड़े दल उतारे हैं।

मेजबान देश यूएई 55 एथलीटों के साथ प्रतियोगिता में भाग ले रहा है। दुबई 2017 के बाद दूसरी बार इस बड़े पैरा खेल आयोजन की मेजबानी कर रहा है। एपीसी के मुताबिक, इस बार कई प्रमुख पैरा-एथलीट हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें ईरान की ज़हरा रहीमी—पेरिस 2024 में महिलाओं की -52 किलोग्राम ताइक्वांडो में रजत पदक विजेता—और चीनी ताइपे के चेन पो-येन, टेबल टेनिस क्लास 11 के विश्व नंबर-1 और पेरिस 2024 के रजत पदक विजेता शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed