केसरिया बौद्ध स्तूप और ताजपुर हेल्थ सेंटर का निरीक्षण, पर्यटन व स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास पर जोर

cm -bihar

पूर्वी चंपारण में केसरिया बौद्ध स्तूप का निरीक्षण किया गया, जहां स्तूप परिसर का विस्तृत भ्रमण कर पर्यटकीय सुविधाओं से संबंधित जानकारी ली गई। राज्य सरकार द्वारा केसरिया स्तूप के संरक्षण और उसके समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में स्तूप के सामने निर्माणाधीन टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि इसका निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाए, ताकि आगंतुकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और वे बौद्ध धर्म से जुड़े विभिन्न ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहलुओं को गहराई से समझ सकें।

इसके बाद ताजपुर स्थित हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर का निरीक्षण किया गया, जहां उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं और संसाधनों की समीक्षा की गई। मौके पर उपस्थित लाभुकों को आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए गए। निरीक्षण के दौरान यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि मरीजों को सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर और गुणवत्तापूर्ण रूप से मिलती रहें।

निरीक्षण के उपरांत ताजपुर के उच्च माध्यमिक विद्यालय में ग्रामीण महिलाओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिलाओं ने विभिन्न सरकारी योजनाओं से प्राप्त हो रहे लाभ और अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा और कल्याण से जुड़ी योजनाओं के प्रभाव को भी रेखांकित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed