अरुणाचल प्रदेश सड़क हादसा: राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने व्यक्त किया शोक, मृतकों के परिजनों को मुआवज़े की घोषणा

presindnt-indai

अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले में हुए सड़क हादसे में कई लोगों की मौत पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उनकी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं और उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने भी इस दुखद हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी। प्रधानमंत्री ने भी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed