केसरिया बौद्ध स्तूप और ताजपुर हेल्थ सेंटर का निरीक्षण, पर्यटकों व ग्रामीणों के लिए नई सुविधाओं पर जोर

G74PEPLaMAEYu3r

पूर्वी चंपारण में आज केसरिया बौद्ध स्तूप का निरीक्षण किया गया, जहां अधिकारियों ने स्तूप परिसर में उपलब्ध पर्यटकीय सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की। बताया गया कि राज्य सरकार द्वारा केसरिया स्तूप के संरक्षण और इसके सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान स्तूप के सामने निर्माणाधीन टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर की प्रगति का भी जायजा लिया गया। अधिकारियों ने इसके निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और वे बौद्ध धर्म के इतिहास और उसके विभिन्न आयामों को और अधिक गहराई से समझ सकें।

इसके बाद ताजपुर स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निरीक्षण किया गया, जहां उपलब्ध चिकित्सकीय सेवाओं की स्थिति की जानकारी ली गई। स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद लाभुकों के बीच आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए गए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि मरीजों की हर सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए।

दिन के अंत में उच्च माध्यमिक विद्यालय, ताजपुर में ग्रामीण महिलाओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने विभिन्न सरकारी योजनाओं से प्राप्त हो रहे लाभों के बारे में अपने अनुभव साझा किए। अधिकारियों ने महिलाओं की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और योजनाओं को और प्रभावी बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed