बिहार में तेज़ी से बढ़ेगा औद्योगिक विकास: 5 मेगा फूड पार्क, 10 इंडस्ट्रियल पार्क और 31 नए अत्याधुनिक पार्क की होगी स्थापना

G7fUiSrb0AAozmv

आज माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने उद्योग विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में राज्य के औद्योगिकीकरण की रफ्तार को बढ़ाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए तथा विभिन्न परियोजनाओं पर तेज़ी से काम करने पर जोर दिया गया।

बैठक में यह तय किया गया कि बिहार में आधुनिक फूड प्रोसेसिंग और लॉजिस्टिक्स सुविधाओं के साथ 5 नए मेगा फूड पार्क स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा 10 औद्योगिक पार्क और 100 एमएसएमई पार्कों का विस्तार एवं विकास भी किया जाएगा, जिससे राज्य में उद्योगों के लिए बेहतर बुनियादी ढांचा उपलब्ध हो सके।

डोभी, गया में 1700 एकड़ में प्रस्तावित इंटिग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (IMC) की स्थापना प्रक्रिया को तेज गति से आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी मॉडल पर राज्य के 29 जिलों में 14,036 एकड़ भूमि पर 31 नए अत्याधुनिक औद्योगिक पार्क विकसित किए जाएंगे। इनमें 10 सेक्टर-विशेष पार्क, जैसे टेक्सटाइल पार्क, फार्मा पार्क आदि शामिल होंगे।

राज्य में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (EoDB) को और मजबूत करने, उद्यमिता को बढ़ावा देने तथा रोजगार सृजन के लक्ष्य से 7 लाख युवाओं को उद्योग-प्रासंगिक कौशल प्रशिक्षण देने की योजना भी बनाई गई है। साथ ही, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम निदेशालय तथा सभी जिलों में एमएसएमई केंद्रों की स्थापना का भी निर्णय लिया गया है।

उद्योगों के इस बड़े विस्तार के लिए राज्य सरकार कुल 26,000 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही है, जिससे बिहार के औद्योगिक परिदृश्य में बुनियादी बदलाव की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed