भू-माफिया और भ्रष्ट अफसरों पर सख्त मंत्री विजय कुमार सिन्हा

Vijay-Kumar-Sinha-bihar

बिहार सरकार में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भू-माफिया, बालू माफिया और भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ बड़ा संदेश देते हुए कहा है कि अब किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि विभाग में फैली बीमारी का इलाज चल रहा है और इसे धीरे-धीरे खत्म किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि ज्यादा डोज एक साथ देने से नुकसान हो सकता है, इसलिए योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की जा रही है और 31 मार्च तक प्रदेश में एक स्वस्थ और पारदर्शी माहौल बन जाएगा।

विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि यह सारी कार्रवाई मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्पष्ट निर्देशों पर हो रही है। उन्होंने कहा कि भूमि और राजस्व विभाग में जिन अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं, उन्हें चिन्हित किया जा रहा है और कोई भी दोषी बच नहीं पाएगा। चाहे वह अधिकारी हो, भू-माफिया हो या बालू माफिया, सभी पर कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री ने यह भी कहा कि जो भी गलत करेगा, उस पर कार्रवाई तय है। बिहार में अराजकता फैलाने वाले तत्वों के लिए अब कोई जगह नहीं है। सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ काम कर रही है और जल्द ही इसके सकारात्मक नतीजे दिखने लगेंगे। उन्होंने यह भरोसा दिलाया कि भूमि सुधार विभाग को लेकर लोगों की जो उम्मीदें बढ़ी हैं, सरकार उन पर खरा उतरने की पूरी कोशिश कर रही है।

भूमि से जुड़े मामलों में फर्जीवाड़े को लेकर मंत्री ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि जाली दस्तावेज, दलाली और अवैध कब्जों पर अब सख्ती से रोक लगेगी। जमीन माफिया और फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी ताकि आम लोगों के अधिकार सुरक्षित रह सकें।

हाल के दिनों में मंत्री विजय कुमार सिन्हा भागलपुर, मुजफ्फरपुर, सहरसा समेत कई जिलों में जनसंवाद कार्यक्रमों के जरिए लोगों से सीधे बातचीत कर रहे हैं और जमीन से जुड़े मामलों में कार्रवाई भी तेज की जा रही है। सरकार का दावा है कि इन प्रयासों से बिहार में भूमि व्यवस्था में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed