बिहार में गेंदा फूल की खेती को बढ़ावा, किसानों को मिलेगी 40 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर सब्सिडी

Untitled-1
Share this post

बिहार के फूल उत्पादक किसानों के लिए राहत और अवसर की खबर है। राज्य सरकार ने रबी मौसम में गेंदा फूल की खेती को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वित्त वर्ष 2025-26 के लिए “फूल (गेंदा) विकास योजना” को लागू किया है। इस योजना के तहत किसानों को गेंदा फूल की खेती पर सीधी आर्थिक मदद दी जाएगी, जिससे खेती की लागत कम होगी और आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। सरकार ने इस योजना के लिए कुल 8 करोड़ रुपये का बजट तय किया है। योजना के अनुसार गेंदा फूल की खेती की अनुमानित लागत 80 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर मानी गई है, जिसमें से 50 प्रतिशत यानी 40 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर अनुदान के रूप में किसानों को दिए जाएंगे। यह राशि फसल तैयार होने और सत्यापन के बाद सीधे किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
इस योजना का लाभ बिहार के सभी 38 जिलों के किसान उठा सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है और किसानों को डीबीटी कृषि पोर्टल पर पंजीकरण कर आवेदन करना होगा। गेंदा फूल की खेती की बाजार में लगातार मांग बनी रहती है, खासकर पूजा-पाठ, शादियों और त्योहारों के दौरान। ऐसे में सरकार की यह पहल किसानों को पारंपरिक फसलों के साथ-साथ फूलों की व्यावसायिक खेती की ओर प्रोत्साहित करेगी और ग्रामीण आय को मजबूत करने में सहायक साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *