CBSE बोर्ड परीक्षा 2026: 75% उपस्थिति अनिवार्य, अतिरिक्त विषय चुनने का मौका

download (2)

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को परीक्षा में बैठने के लिए कम से कम 75% उपस्थिति अनिवार्य होगी।

बोर्ड ने यह भी कहा है कि जिन छात्रों की उपस्थिति 75% से कम होगी, उनका आंतरिक मूल्यांकन (Internal Assessment) नहीं किया जाएगा।

👉 नई व्यवस्था के मुख्य बिंदु:

  • 10वीं के छात्र दो अतिरिक्त विषय चुन सकेंगे।
  • 12वीं के छात्र एक अतिरिक्त विषय लेने का विकल्प पाएंगे।
  • इंटरनल एसेस्मेंट और अतिरिक्त विषयों के लिए स्कूल की अनुमति लेना जरूरी होगा।
  • 75% से कम उपस्थिति वाले छात्र न तो आंतरिक मूल्यांकन में शामिल होंगे और न ही बोर्ड परीक्षा में बैठ पाएंगे।

सीबीएसई ने नोटिस जारी कर छात्रों को आगाह किया है कि वे समय पर स्कूल जाएं और न्यूनतम उपस्थिति सुनिश्चित करें, वरना उन्हें बोर्ड परीक्षा में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *