गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी शुभकामनाएं, शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

uk-img-26-1-26-321055
Share this post

गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण किया और देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

मुख्यमंत्री धामी ने अपने संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को आत्मसात करते हुए सभी देशवासियों को संविधान और कानून पर पूर्ण विश्वास रखते हुए राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें लोकतांत्रिक मूल्यों, कर्तव्यों और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

उधर, विधानसभा परिसर में विधानसभा अध्यक्ष ऋतू खंडूरी भूषण ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने विधानसभा के सभी कार्मिकों को देशसेवा और कर्तव्यपरायणता की शपथ दिलाई तथा प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर लोकतंत्र, अनुशासन और संवैधानिक मूल्यों के पालन का संकल्प दोहराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *