77वें गणतंत्र दिवस पर मुस्लिम समुदाय की देशभक्ति की मिसाल, मदरसे में बच्चों ने फहराया तिरंगा

JTN-banner-post-final-100
Share this post

आज पूरे देश में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस राष्ट्रीय पर्व पर विभिन्न समुदायों ने एकजुट होकर भागीदारी निभाई। इसी कड़ी में पंजाब के पठनकोट जिले के गांव नाला स्थित एक मदरसे में 26 जनवरी के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुस्लिम समुदाय के बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने तिरंगा ध्वज फहराया, राष्ट्रगान गाया और “भारत माता की जय” के नारे लगाकर देशप्रेम का संदेश दिया। बच्चों ने बताया कि भले ही भारत को 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता मिली थी, लेकिन 26 जनवरी 1950 को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान लागू होने के साथ देश को वास्तविक लोकतांत्रिक पहचान मिली और नागरिकों को उनके अधिकार प्राप्त हुए।

बच्चों ने कहा कि भारत सभी नागरिकों का देश है और वे स्वयं को इस राष्ट्र का अभिन्न हिस्सा मानते हैं। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए सभी नागरिकों से मिलकर योगदान देने की अपील की। कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने मुस्लिम समुदाय द्वारा गणतंत्र दिवस को इतने उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाए जाने की सराहना की और इसे सामाजिक सौहार्द तथा राष्ट्रीय एकता का सशक्त उदाहरण बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *