मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले में शामिल होंगी हाईटेक बुलेटप्रूफ रेंज रोवर, खरीद प्रक्रिया शुरू

cm-bihar-ni
Share this post

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही एक नई हाईटेक, लग्जरी और बुलेटप्रूफ गाड़ी में सफर करते नजर आएंगे। मुख्यमंत्री के लिए रेंज रोवर खरीदे जाने की तैयारी है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री के काफिले में सिर्फ एक या दो नहीं, बल्कि कुल चार रेंज रोवर गाड़ियां शामिल की जाएंगी। इसके लिए सरकारी स्तर पर खरीद की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

अधिकारियों के मुताबिक, रेंज रोवर को दुनिया की सबसे सुरक्षित और अत्याधुनिक तकनीक से लैस गाड़ियों में गिना जाता है। बुलेटप्रूफ बॉडी के साथ इसमें कई एडवांस सेफ्टी और कम्फर्ट फीचर्स मौजूद होते हैं, जो वीवीआईपी मूवमेंट के लिहाज से बेहद जरूरी माने जाते हैं। यही वजह है कि देश के कई बड़े नेता और शीर्ष पदों पर बैठे लोग इस गाड़ी का इस्तेमाल करते हैं।

सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए रेंज रोवर खरीदने की औपचारिक प्रक्रिया चल रही है और सभी आवश्यक अनुमतियां ली जा रही हैं। प्रक्रिया पूरी होते ही मुख्यमंत्री जल्द ही नई बुलेटप्रूफ रेंज रोवर में यात्रा करते हुए दिखाई देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *