समृद्धि यात्रा के तहत सीतामढ़ी और शिवहर में विकास योजनाओं की सौगात, करोड़ों की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन

g

बिहार में सुशासन, विकास और समृद्धि के संकल्प के साथ शुरू की गई समृद्धि यात्रा के तहत आज सीतामढ़ी और शिवहर जिलों का दौरा किया गया। इस दौरान विभिन्न विकास योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया गया और उनकी प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

सीतामढ़ी में 346 करोड़ रुपये की लागत से जुड़ी 41 योजनाओं का शिलान्यास किया गया, जबकि 208.12 करोड़ रुपये की लागत वाली 26 योजनाओं का उद्घाटन किया गया। भ्रमण के दौरान बेलसंड प्रखंड के अंतर्गत चंदौली पुल का उद्घाटन किया गया और बागमती तटबंध का निरीक्षण भी किया गया। इसके अलावा चंदौली स्थित हितनारायण उच्च विद्यालय में नवनिर्मित पुस्तकालय, ओपन जिम और नक्षत्र वाटिका का भी उद्घाटन किया गया।

वहीं शिवहर जिले में 17 करोड़ रुपये की लागत से जुड़ी 28 योजनाओं का शिलान्यास किया गया और 42 करोड़ रुपये की लागत वाली 75 योजनाओं का उद्घाटन किया गया। यात्रा के दौरान देकुलीधाम मंदिर परिसर का उद्घाटन और निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही जिले में नवनिर्मित बस स्टैंड का उद्घाटन किया गया और प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं को भी धरातल पर उतारा गया।

दौरे के दौरान सीतामढ़ी और शिवहर में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यों की अधिकारियों के साथ समीक्षा की गई और निर्देश दिए गए कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाए। साथ ही यह भी कहा गया कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी ढंग से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिला प्रशासन सक्रिय और संवेदनशील बना रहे। इस अवसर पर दोनों जिलों में आयोजित जन-संवाद कार्यक्रमों में लोगों को संबोधित भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed