कुम्हरार पार्क का निरीक्षण, मगध कालीन धरोहरों के संरक्षण पर दिया गया विशेष जोर

G9qJ4rUasAA59Jw

पटना। राजधानी पटना स्थित ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थल कुम्हरार पार्क का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पार्क परिसर में संरक्षित मगध साम्राज्य कालीन अवशेषों का अवलोकन किया गया और उनकी ऐतिहासिक महत्ता को नजदीक से देखा गया।

निरीक्षण के क्रम में कुम्हरार में हुए उत्खनन से प्राप्त भग्नावशेषों, प्राचीन पाटलीपुत्र की कला और संस्कृतियों के प्रभाव को दर्शाने वाली चित्र प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया गया। इन प्रदर्शों के माध्यम से प्राचीन मगध साम्राज्य के गौरवशाली इतिहास और उसकी सांस्कृतिक विरासत को समझने का अवसर मिला।

अधिकारियों को पार्क परिसर तथा वहां प्रदर्शित ऐतिहासिक सामग्री के बेहतर रख-रखाव के निर्देश दिए गए। साथ ही कुम्हरार पार्क को और अधिक सुव्यवस्थित एवं विकसित करने के उद्देश्य से भारत सरकार को पत्र लिखने के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया, ताकि इस ऐतिहासिक स्थल से जुड़ी जानकारी आम लोगों और पर्यटकों तक सरलता से पहुंच सके।

निरीक्षण के दौरान यह भी कहा गया कि कुम्हरार पार्क बिहार की प्राचीन धरोहर का अहम प्रतीक है और इसके संरक्षण व संवर्धन के लिए सभी स्तरों पर गंभीर प्रयास किए जाने चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed