त्योहारी सीजन में यात्रियों के लिए रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें

images

त्योहारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इनमें लोकमान्य तिलक–मुजफ्फरपुर और राजगीर–आनंद विहार के बीच विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। वहीं, भाजपा नेता राकेश ओझा ने बिहिया स्टेशन पर कुछ ट्रेनों के ठहराव की मांग की है ताकि मुंबई, कोटा और पंजाब जाने वाले यात्रियों को आसानी हो सके।

रेलवे की योजना के अनुसार 01043/44 लोकमान्य तिलक–मुजफ्फरपुर एसी स्पेशल ट्रेन का परिचालन 7 अक्टूबर से 11 नवंबर तक कुल 6 फेरों के लिए होगा। यह ट्रेन हर मंगलवार को दोपहर 12:15 बजे लोकमान्य तिलक से रवाना होकर गुरुवार को सुबह 6:30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। रास्ते में इसका ठहराव आरा जंक्शन (गुरुवार 2:10 बजे) और दानापुर (3:15 बजे) पर रहेगा। वापसी में यह ट्रेन हर गुरुवार सुबह 8:30 बजे मुजफ्फरपुर से चलेगी और दानापुर (11:40 बजे), आरा जंक्शन (12:45 बजे), बक्सर (1:50 बजे) रुकते हुए अगले दिन रात 10:50 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी।

इसी प्रकार 03221/22 राजगीर–आनंद विहार स्पेशल ट्रेन का संचालन 13 अक्टूबर से 24 नवंबर तक कुल 7 फेरों के लिए किया जाएगा। यह ट्रेन हर सोमवार दोपहर 2 बजे राजगीर से प्रस्थान करेगी और पटना जंक्शन (4:20 बजे), आरा जंक्शन (5:13 बजे) पर रुकते हुए अगले दिन दोपहर 1:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed