नालंदा डाक मंडल द्वारा निकाली गई साइकिल रैली

खेल मंत्रालय द्वारा संचालित फिट इंडिया मिशन के तहत नालंदा डाक मंडल की ओर से आज बिहारशरीफ में एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का नेतृत्व डाक अधीक्षक श्री कुंदन कुमार ने किया।
रैली के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर डाक अधीक्षक श्री कुंदन कुमार ने कहा, “प्रतिदिन साइकिल चलाने से न केवल शरीर का व्यायाम होता है, बल्कि यह प्रदूषण की रोकथाम में भी सहायक है।”
उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि, “बढ़ते प्रदूषण और बीमारियों से बचने के लिए लोग साइकिल को एक व्यायाम के रूप में अपनाएं और अपने जीवन को स्वस्थ बनाएं।”
