नीतीश कुमार, अशोक चौधरी के आवास पर पहुंचे 7 मिनट की मीटिंग में टिकट हो गया पक्काअनंत सिंह से हो गयी भेंट;

पटना में रविवार को एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष और मंत्री अशोक चौधरी के आवास पर पहुंचे। यहां उनकी मुलाक़ात मोकामा के बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह से भी हो गई।
बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच करीब 7 मिनट की बंद कमरे में मीटिंग हुई। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर गहन चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार, इस मीटिंग के बाद अनंत सिंह के करीबी प्रत्याशी का टिकट लगभग पक्का माना जा रहा है।
👉 राजनीतिक जानकार इसे मोकामा और आस-पास के इलाक़े में जेडीयू को मजबूत करने की रणनीति से जोड़कर देख रहे हैं।
