पटना साहिब विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं की कार्यशाला

पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं की एक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक नन्दकिशोर यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना है, ताकि आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी की स्थिति और अधिक सुदृढ़ हो सके।”
उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला के माध्यम से कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीतियों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी, जिससे वे अपने-अपने क्षेत्रों में संगठनात्मक कार्यों को बेहतर ढंग से अंजाम दे सकें।
