बिहार एनडीए में सीट बंटवारे पर असमंजस, चिराग पासवान की शर्त बनी रोड़ा

GPpZwMrXsAE-yML

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर अब तक अंतिम फैसला नहीं हो पाया है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान की कुछ शर्तों के चलते यह मसला अटका हुआ है। सूत्रों के अनुसार, एनडीए में सीटों की संख्या पर सहमति बन चुकी है, लेकिन कौन-सी सीट किस पार्टी को मिलेगी, इस पर अब भी मतभेद जारी हैं।

25 सीटों पर राजी, लेकिन स्ट्राइक रेट पर फोकस
सूत्र बताते हैं कि चिराग पासवान को बीजेपी की ओर से 25 सीटों का ऑफर मिला है, जिसे उन्होंने सैद्धांतिक रूप से स्वीकार कर लिया है। हालांकि, चिराग उन सीटों की मांग कर रहे हैं जहां उनकी पार्टी के उम्मीदवारों की जीत की संभावना मजबूत हो। एलजेपी (रामविलास) के नेताओं का कहना है कि पार्टी अध्यक्ष गुणवत्ता पर ज्यादा ध्यान देना चाहते हैं, न कि संख्या पर। उनका मानना है कि लोकसभा की तरह विधानसभा में भी पार्टी का स्ट्राइक रेट ऊंचा रहना चाहिए।

पांच सीटों पर अटका पेच
सूत्रों के मुताबिक, एनडीए में सब कुछ तय होने के बावजूद पांच सीटों पर पेच फंसा हुआ है, जिन्हें लेकर चिराग पासवान अभी भी अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं कर पाए हैं। बताया जा रहा है कि वे उन सीटों पर अड़े हैं जहां पिछले चुनावों में उनकी पार्टी का प्रदर्शन बेहतर रहा है या संगठन मजबूत है।

चिराग बोले—फिलहाल कुछ भी फाइनल नहीं
पिता रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर पैतृक गांव शहरबन्नी पहुंचे चिराग पासवान ने कहा,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed