बिहार चुनाव 2025 : AIMIM ने तेज की तैयारी, महागठबंधन पर लगाया अल्पसंख्यकों को धोखा देने का आरोप

images

मुंगेर। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। रविवार को मुंगेर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में जिलाध्यक्ष मु. शाहिद हुसैन ने महागठबंधन पर अल्पसंख्यकों को केवल “वोट बैंक” के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि बिहार की लगभग 18 प्रतिशत मुस्लिम आबादी को नेतृत्व से वंचित रखा जाता है, जबकि कम प्रतिशत वाली जातियों को मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का दावेदार घोषित कर दिया जाता है। शाहिद हुसैन ने कहा कि अब मुसलमान इस सच्चाई को समझ चुके हैं और आगामी चुनाव में AIMIM को एक-एक वोट देंगे।

जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि पार्टी केवल मुस्लिम ही नहीं, बल्कि दलित, मुस्लिम और सवर्ण समुदाय से भी उम्मीदवार मैदान में उतारेगी। उनका कहना था – “जितनी जिसकी भागीदारी, उतनी उसकी हिस्सेदारी होनी चाहिए। मुसलमानों से सिर्फ वोट लिया जाता है लेकिन नेतृत्व में उन्हें जगह नहीं दी जाती। AIMIM इस अन्याय के खिलाफ खड़ी है।”

AIMIM का यह रुख साफ करता है कि बिहार चुनाव में पार्टी अल्पसंख्यकों और हाशिये पर रहे वर्गों को साधने की पूरी रणनीति के साथ मैदान में उतरेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *