बिहार में चढ़ने लगा सियासत का पारा, गठबंधन के बीच वार-प्रतिवार

images

बिहार में विधानसभा चुनाव अक्टूबर-नवंबर में होने की संभावना है और इससे पहले ही सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन का विरोध करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के अन्य नेता “वोटर अधिकार यात्रा” निकाल रहे हैं। वहीं सत्ता पक्ष से बीजेपी, जेडीयू और एनडीए के अन्य दल कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के लिए लगातार सम्मेलन आयोजित कर रहे हैं। कांग्रेस और विपक्षी दल प्रतिदिन बीजेपी पर हमलावर हो रहे हैं, तो वहीं बीजेपी भी हर बयान का तीखा जवाब देकर पलटवार कर रही है। खासकर ‘वोटर अधिकार यात्रा’ पर बीजेपी की नजरें टिकी हुई हैं और विपक्ष को घेरने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed