बुलडॉग के हमले में 4 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत, गांव में मातम 

Untitled-1

मुजफ्फरपुर (बिहार) जिले के पारू थाना क्षेत्र के मोहजमा गांव में मंगलवार शाम दिल दहला देने वाली घटना हुई, जहाँ एक पालतू Pitbull dog के हमले में चार साल की बच्ची शिवानी की मौत हो गई। कुत्ते ने मासूम के सिर पर जोरदार हमला किया और बाल व चमड़ी तक नोच डाली। परिजन उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले गए, लेकिन बुधवार सुबह इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया।

कैसे हुआ हादसा
बताया जाता है कि बुलडॉग को गांव के ही एक परिवार ने लगभग 15 दिन पहले मेले से खरीदा था। घटना के समय कुत्ता जंजीर से बंधा था, लेकिन अचानक जंजीर छूट गई और वह बच्चों की ओर दौड़ पड़ा। तीन बच्चे वहां मौजूद थे दो बचकर भागने में सफल रहे, लेकिन शिवानी कुत्ते के चपेट में आ गई।

हमले की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बच्ची के सिर से चमड़ी और बाल उखड़ गए। ग्रामीणों के मुताबिक कुत्ता काफी आक्रामक स्वभाव का था।

गांव में शोक और गुस्सा
घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। बच्ची के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुत्ता काफी खतरनाक था और संबंधित परिवार को उसकी सुरक्षा को लेकर ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए थी।

ग्रामवासियों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई और खतरनाक नस्ल के कुत्तों पर कड़े नियम लागू करने की मांग की है।

पुलिस की कार्रवाई पारू थाना पुलिस का कहना है कि अभी तक परिजनों की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है, लेकिन आवेदन मिलते ही एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू की जाएगी। ग्रामीणों और परिवार के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed