रोहतास को 921 करोड़ की सौगात, नीतीश कुमार ने 124 योजनाओं का किया शिलान्यास

download


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को रोहतास जिले को बड़ी सौगात देते हुए कुल 921 करोड़ रुपये की लागत से 124 विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इन योजनाओं के पूरा होने से जिले में सड़क, पुल, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और शहरी विकास को नई मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि जिले के हर गांव और हर शहर तक विकास की रोशनी पहुँचे। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं के माध्यम से सड़क संपर्क बेहतर होगा, बिजली आपूर्ति विश्वसनीय बनेगी, शिक्षा और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में नई सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।

शिलान्यास और उद्घाटन की गई योजनाओं में मुख्य रूप से पथ निर्माण विभाग, पुल निर्माण विभाग, ऊर्जा विभाग (बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड एवं साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड), शिक्षा विभाग, योजना एवं विकास विभाग, नगर एवं आवास विभाग की परियोजनाएँ शामिल हैं।

प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा घोषित विकास योजनाओं में से आज 9 योजनाओं का शिलान्यास किया गया, जिनकी लागत लगभग 515.60 करोड़ रुपये है।

प्रमुख योजनाएँ –

  • रेहल से रोहतासगढ़ किला होते हुए चौरासन मंदिर तक सड़क निर्माण – 66.89 करोड़ रुपये, पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल डेहरी।
  • कुदरा-चेनारी-मल्लीपुर पथ का चौड़ीकरण – 147.00 करोड़ रुपये, पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल कोचस।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से रोहतास जिले का विकास नई ऊँचाइयों पर पहुँचेगा और लोगों के जीवन में ठोस बदलाव आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *