सूर्यास्त संग छठ की भक्ति: ‘जय छठी मईया’ के जयकारों से गूंजा बिहार, घाटों पर उमड़ी आस्था की भीड़

बिहार में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की भव्यता और उत्साह आज अपने चरम पर है। व्रतियों ने तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर भगवान भास्कर और छठी मईया से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। शहर से लेकर गांव तक श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा, और हर घाट पर ‘जय छठी मईया’ के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। छठ गीतों की मधुर धुनों और दीपों की जगमग रोशनी से माहौल बेहद मनमोहक बना रहा।
मुजफ्फरपुर के ऐतिहासिक सीढ़ी घाट, अखाड़ा घाट, आश्रम घाट और साहू पोखर मंदिर घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। बूढ़ी गंडक नदी के तट पर हजारों व्रती शाम से ही अपने परिवारजनों संग पहुंचने लगे। चारों ओर दीपों की श्रृंखला, फल-फूल और छठ गीतों की गूंज ने घाटों को पवित्र रंगों में रंग दिया।
प्रशासन की ओर से जिले के सभी प्रमुख घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। जगह-जगह दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारी, बल और अर्धसैनिक जवान तैनात रहे। डीएम, एसएसपी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी स्वयं घाटों का निरीक्षण करते रहे। वहीं, एसडीआरएफ की टीमें किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहीं।
आस्था के इन पलों को श्रद्धालुओं ने अपने कैमरों में कैद किया। घाटों पर लोग परिवार और मित्रों के साथ सेल्फी लेते नजर आएं, जबकि बच्चे दीप जलाते और छठ गीत गाते दिखाई दिए।
पूरे बिहार के साथ पटना में भी छठ पर्व की धूम देखने लायक रही। छठ व्रती सुबह-सवेरे सूर्योदय के समय घाटों पर पहुंचे और पूरी श्रद्धा के साथ अर्घ्य अर्पित किया।
आईए तस्वीरों के ज़रिए देखें — किस तरह आस्था, भक्ति और परंपरा के रंगों में डूबा है पूरा बिहार।
शाम होते ही बूढ़ी गंडक नदी के तट पर हजारों व्रती अपने परिवारजनों के साथ पहुंचे। घाटों पर दीप, फल-फूल और छठ गीतों की गूंज ने आस्था का अद्भुत दृश्य रचा। प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए। जगह-जगह दंडाधिकारी, पुलिस बल और अर्धसैनिक जवानों की तैनाती की गई। डीएम, एसएसपी और अन्य अधिकारी स्वयं घाटों का निरीक्षण करते रहे, जबकि एसडीआरएफ टीम मुस्तैद रही ताकि किसी प्रकार की अनहोनी न हो।
लोगों ने इन यादगार पलों को कैमरे में कैद किया, घाटों पर परिवार संग सेल्फी लेते और बच्चों को दीप जलाते देखा गया। पूरे बिहार में श्रद्धा और भक्ति का आलम देखने को मिला। वहीं पटना में भी छठ पर्व की रौनक चरम पर रही, जहां व्रती पूरे परिवार संग सूर्योदय के समय अर्घ्य अर्पित कर छठी मईया से आशीर्वाद मांगते नजर आए।
आस्था, भक्ति और परंपरा के रंगों में रंगा पूरा बिहार आज छठ की भक्ति में डूबा है।
