नीतीश कुमार ने रचा इतिहास: 10वीं बार मुख्यमंत्री बनकर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम

CM-BIHAR-12

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। हाल ही में संपन्न हुए बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत के बाद उन्होंने दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस असाधारण उपलब्धि के लिए उनका नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन में दर्ज किया गया है।

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने औपचारिक पत्र जारी कर नीतीश कुमार को इस उपलब्धि पर बधाई दी है और इसे भारतीय लोकतांत्रिक इतिहास में एक अद्वितीय मिसाल बताया है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि 1947 से 2025 तक देश के किसी भी व्यक्ति ने इतनी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ नहीं ली है।

संस्था ने अपने संदेश में कहा कि यह उपलब्धि नीतीश कुमार के अटूट समर्पण, दूरदर्शी नेतृत्व और बिहार की जनता के भरोसे को दर्शाती है। लगातार दस बार मुख्यमंत्री पद संभालना न केवल बिहार के लिए गौरव की बात है, बल्कि पूरे देश के लिए एक उल्लेखनीय क्षण है।

नीतीश कुमार इससे पहले भी कई राजनीतिक रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं, लेकिन वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल होना उनके लंबे राजनीतिक सफर का एक और स्वर्णिम अध्याय बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed