पटना के प्रमुख मंदिरों में पूजा कर मां का आशीर्वाद लिया

Untitled-21

आज पटना में धार्मिक आस्था और श्रद्धा का विशेष दृश्य देखने को मिला जब बांसघाट स्थित काली मंदिर, गोलघर के पास मां अखंडवासिनी मंदिर और लोदीपुर के दुर्गा मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना की गई। तीनों मंदिरों में पहुंचकर माता रानी के चरणों में शीश झुकाया गया और सुख शांति तथा समृद्धि की कामना की गई।

पूजा के दौरान पूरे विधि विधान के साथ मंत्रोच्चारण और आरती की गई जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से भर गया। श्रद्धालुओं के बीच आस्था और उत्साह साफ नजर आ रहा था और हर कोई माता के आशीर्वाद से अपने जीवन में खुशहाली की कामना कर रहा था।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां काली, मां अखंडवासिनी और मां दुर्गा की पूजा से जीवन में शक्ति, सुरक्षा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसी भावना के साथ इन मंदिरों में दर्शन कर माता का आशीर्वाद लिया गया और प्रदेश व समाज की खुशहाली की प्रार्थना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed