गांधी मैदान में ‘हमारे अटल’ कार्यक्रम में गूंजा अटलजी के सशक्त भारत का सपना

Untitled-20

भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती के शताब्दी वर्ष के अवसर पर पटना के गांधी मैदान में अटल विचार परिषद की ओर से ‘हमारे अटल’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने अटलजी के जीवन, उनके विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में देशभक्ति और राष्ट्र सेवा की भावना साफ झलक रही थी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा गया कि अटल बिहारी वाजपेयी ने जिस सशक्त, आत्मनिर्भर और समर्थ भारत का सपना देखा था, वह आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तेजी से साकार होता नजर आ रहा है। वक्ताओं ने कहा कि अटलजी की नीतियों और दूरदर्शी सोच की वजह से भारत ने वैश्विक मंच पर एक नई पहचान बनाई और आज उसी मार्ग पर देश आगे बढ़ रहा है।

अटलजी के विचारों को याद करते हुए यह भी कहा गया कि उनका नेतृत्व, लोकतांत्रिक मूल्य और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और सभी ने अटलजी के सपनों के भारत को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed