बिहार पहुंचे PM मोदी का विपक्ष पर प्रहार, कहा—दो युवराजों ने झूठे वादों की दुकान खोल रखी है

jjj

पटना।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की घोषणा के बाद और छठ महापर्व के उपरांत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरी बार बिहार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का बिना नाम लिए तीखा हमला बोला।

प्रधानमंत्री ने कहा कि “दो युवराजों ने झूठे वादे करने की दुकान खोल रखी है, जिन पर उनके अपने लोगों को भी भरोसा नहीं है।” उन्होंने विपक्षी नेताओं के बयानों और घोषणाओं को भ्रम फैलाने वाला और अव्यावहारिक करार दिया।

उन्होंने तेजस्वी यादव द्वारा किए गए ‘प्रण’ पर भी कटाक्ष किया और कहा कि ऐसी घोषणाएँ जमीन से जुड़ी नहीं हैं और जनता को भ्रमित करने के लिए की जा रही हैं।

सभा को संबोधित करते हुए PM ने कहा कि

“बिहार की जनता विकास चाहती है, न कि खोखले वादे। NDA सरकार ने बीते वर्षों में प्रदेश में बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किया है।”

उन्होंने दावा किया कि जनता का समर्थन NDA के साथ है और राज्य में एक बार फिर NDA की मजबूत सरकार बनेगी।

प्रधानमंत्री के इन बयानों ने राज्य में चुनावी माहौल को और अधिक गर्मा दिया है। बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के संबोधन का समर्थन किया और NDA के पक्ष में नारे लगाए।

विशेषज्ञों का मानना है कि प्रधानमंत्री की यह रैली आगामी चुनावों में राजनीतिक समीकरणों पर महत्वपूर्ण असर डाल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed