विधानसभा में विजय सिन्हा का वार: “जंगलराज का भय खत्म, बिहार में लौट रहे निवेशक”

Untitled-2

बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर हुई चर्चा में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विपक्षी दल आरजेडी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली डबल इंजन सरकार ने बिहार को विकास के नए दौर में पहुंचाया है।

सिन्हा ने दावा किया कि राज्य में 10 नए शहरों में घरेलू विमान सेवा शुरू करने की तैयारी पूरी हो चुकी है। इसके साथ ही विकसित बिहार औद्योगिक मिशन के तहत 1 लाख करोड़ रुपये के निवेश से प्रदेश में औद्योगिक क्रांति की नींव रखी जा रही है।

आरजेडी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि—

“हमने गरीबों को लालटेन युग से बाहर निकाला। लालटेन अब इतिहास के कूड़ेदान में जा चुका है। अब लालटेन वाले लोग भी एलईडी इस्तेमाल करते हैं।”
उन्होंने बताया कि सरकार की योजनाओं के तहत—

125 यूनिट मुफ्त बिजली,
5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज,
50 लाख नये मकान,
और मुफ्त राशन
ने गरीबों को मजबूत सुरक्षा प्रदान की है।

विजय सिन्हा ने कहा कि पहले “जंगलराज की छाया” से निवेशक बिहार आने से डरते थे, लेकिन अब माहौल पूरी तरह बदल गया है। सरकार जल्द ही 25 नई चीनी मिलें खोलेगी और बंद पड़ी 9 चीनी मिलों को दोबारा शुरू किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed