चुनाव आयोग का नया निर्देश: ईवीएम बैलेट पेपरों में बदलाव, बिहार से होगी शुरुआत

नई दिल्ली/पटना। चुनाव आयोग ने मतदाताओं की सुविधा और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अब ईवीएम बैलेट पेपरों में सुधार किए जाएंगे और इसका पहला प्रयोग बिहार से शुरू होगा।
आयोग के मुताबिक, नए दिशा-निर्देशों के तहत बैलेट पेपर पर उम्मीदवारों की जानकारी और भी स्पष्ट और पढ़ने योग्य होगी। इससे मतदाताओं को अपने पसंदीदा उम्मीदवार को चुनने में आसानी होगी।
चुनाव आयोग का कहना है कि यह कदम मतदान प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी और भरोसेमंद बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है। बिहार के बाद इस व्यवस्था को धीरे-धीरे देशभर में लागू किया जाएगा।
