बेगूसराय में अमित शाह की अहम बैठक , शहर व रिफाइनरी टाउनशिप में कड़ी पाबंदियांपटना आगमन का समय बदला, रात में BJP नेताओं संग करेंगे रणनीतिक बैठक

images

बेगूसराय। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को बेगूसराय में विभिन्न जिलों के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। दौरे को लेकर जिला प्रशासन और बरौनी रिफाइनरी प्रबंधन ने सुरक्षा गाइडलाइन जारी की है। शहर और रिफाइनरी टाउनशिप क्षेत्र में विशेष पाबंदियां लागू रहेंगी।

शाह का पटना आगमन शाम 7 बजे तय था, लेकिन अचानक उनके कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया। फिलहाल इसकी वजह सामने नहीं आई है। हालांकि, पटना पहुंचते ही वे भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ देर रात रणनीतिक बैठक करेंगे।

बीजेपी कार्यकर्ताओं में शाह के दौरे को लेकर खासा उत्साह है, वहीं सुरक्षा एजेंसियों ने बेगूसराय और पटना दोनों जगह सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed