बिहार: 16 लाख श्रमिकों को नीतीश सरकार का तोहफा, खातों में सीधे पहुंचे ₹5-5 हजार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को भवन निर्माण श्रमिकों के लिए बड़ी सौगात दी। वार्षिक वस्त्र सहायता योजना के तहत 16 लाख से अधिक श्रमिकों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के जरिए कपड़े खरीदने हेतु ₹5,000 की राशि उपलब्ध कराई गई। इस योजना में सरकार ने कुल ₹802 करोड़ से अधिक की राशि हस्तांतरित की है।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने “मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा पोर्टल” का शुभारंभ भी किया। कार्यक्रम में नीतीश कुमार ने कहा कि श्रमिकों के कल्याण और सामाजिक सुरक्षा को सरकार सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जो श्रमिक अभी तक इस योजना से वंचित हैं, उन्हें जल्द से जल्द जोड़ा जाए ताकि सभी को इसका लाभ मिल सके।
