मुख्य सचिवालय परिसर स्थित राजधानी जलाशय और वाटिका का निरीक्षण

मुख्य सचिवालय परिसर में स्थित राजधानी जलाशय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जलाशय क्षेत्र में पाई जाने वाली विभिन्न वनस्पतियों, प्रवासी पक्षियों तथा अन्य जैव विविधताओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली गई।
अधिकारियों ने बताया कि राजधानी जलाशय में हर वर्ष बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षी आते हैं, जिनके सुरक्षित प्रवास के लिए आवश्यक सुविधाएं और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया गया है। यह क्षेत्र पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता संवर्द्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण केंद्र बनता जा रहा है।
जलाशय निरीक्षण के पश्चात राजधानी वाटिका का भी भ्रमण किया गया। यहां आम नागरिकों के लिए विकसित की गई सुविधाओं, हरित क्षेत्र, पथ-प्रणालियों और सौंदर्यीकरण कार्यों की जानकारी ली गई। राजधानी वाटिका पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ लोगों के लिए विश्राम और मनोरंजन का प्रमुख स्थल बन रही है।
निरीक्षण के दौरान पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और प्रवासी पक्षियों के संरक्षण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
