अपराध अनुसंधान को मिलेगी रफ्तार, 34 मोबाइल फॉरेंसिक वाहनों का लोकार्पण

आज 1 अणे मार्ग से अपराध अनुसंधान को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 34 मोबाइल फॉरेंसिक वाहनों का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर हरी झंडी दिखाकर इन सभी वाहनों को रवाना किया गया।
इन आधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वाहनों के माध्यम से अपराध स्थलों पर त्वरित जांच संभव हो सकेगी, जिससे अपराध अनुसंधान की प्रक्रिया में तेजी आएगी और मामलों के निष्पादन में लगने वाला समय कम होगा। ये वाहन वैज्ञानिक साक्ष्यों के त्वरित संग्रह और विश्लेषण में सहायक होंगे।
अधिकारियों के अनुसार, मोबाइल फॉरेंसिक यूनिट की उपलब्धता से पुलिस और जांच एजेंसियों की कार्यक्षमता बढ़ेगी तथा न्यायिक प्रक्रिया को मजबूती मिलेगी। इससे अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।
