हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र 20 फरवरी से शुरू होगा, कैबिनेट बैठक में फैसला

hy-cm

आज मुख्यमंत्री श्री की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में आयोजित हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में अहम निर्णय लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से हरियाणा विधानसभा के आगामी बजट सत्र को 20 फरवरी से शुरू करने पर सहमति बनी।

कैबिनेट बैठक में बजट सत्र की तारीखों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई, जिसके बाद यह फैसला लिया गया। बजट सत्र के दौरान राज्य सरकार वित्तीय वर्ष से जुड़े अहम प्रस्तावों, बजट पेश करने और विभिन्न विधायी कार्यों को सदन में लाएगी।

सरकार के इस निर्णय के साथ ही प्रशासनिक स्तर पर बजट सत्र की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। माना जा रहा है कि इस सत्र में राज्य के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं और आर्थिक नीतियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed