मलेरकोटला में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन, कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने फहराया तिरंगा

pu-img-26-1-26-3210
Share this post

मलेरकोटला में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य मार्च पास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर आयोजित परेड में पंजाब पुलिस के जवानों, एनसीसी कैडेट्स और स्कूली विद्यार्थियों ने अनुशासन और देशभक्ति का परिचय देते हुए हिस्सा लिया।

समारोह के दौरान विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को दर्शाती आकर्षक झांकियां निकाली गईं, जिन्होंने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। वहीं स्कूली विद्यार्थियों ने देशभक्ति और सांस्कृतिक विषयों पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।

बच्चों द्वारा प्रस्तुत पीटी शो कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा, जिसे उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा। पूरा आयोजन देशभक्ति, उत्साह और सामाजिक सहभागिता के भाव से ओत-प्रोत नजर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *