RJD के नेता तेजस्वी यादव आज से हारी हुई सीटों की समीक्षा करेंगे।

Untitled-3

2025 बिहार विधानसभा चुनाव के बाद अब राजद ने अपने कमजोर प्रदर्शन पर गंभीर मंथन शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत पटना स्थित RJD कार्यालय में आज से होने वाली विशेष समीक्षा बैठक से हो रही है।

राजद की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, हारी हुई सीटों पर अलग-अलग समीक्षा होगी।
तेजस्वी यादव हर प्रत्याशी के साथ वन-टू-वन बातचीत करेंगे, ताकि हार के कारण, स्थानीय समीकरण, संगठन की कमियां और बूथ स्तर की कमजोरियों की जानकारी सीधे उम्मीदवारों से ली जा सके।

समीक्षा के दौरान

हर सीट पर मतदान पैटर्न
नेतृत्व और संगठन की भूमिका
विरोधियों की रणनीति
और कार्यकर्ताओं के असंतोष
जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, इस समीक्षा का उद्देश्य आगामी चुनावों के लिए संगठन को मजबूत करना और रणनीति में आवश्यक बदलाव करना है। तेजस्वी की यह पहल राजद के अंदरूनी सुधार की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed