सीवान का लखवा ग्राम पंचायत बना देश का पहला डिजिटल कचरा खरीद गांव, मोबाइल ऐप से हो रही कमाई

Untitled-3


बिहार के सीवान जिले का लखवा ग्राम पंचायत देश का पहला ऐसा गांव बन गया है, जहां घरों से निकलने वाले कचरे को मोबाइल एप के माध्यम से खरीदा जा रहा है। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत शुरू की गई इस अनोखी पहल ने कचरे को बोझ नहीं, बल्कि आय और स्वच्छता का प्रभावी साधन बना दिया है।

इस योजना के अंतर्गत ‘कबाड़ मंडी’ मोबाइल एप के जरिए ग्रामीण अपने घरों में निकलने वाले सूखे कचरे को डिजिटल तरीके से बेच रहे हैं। मोबाइल एप पर कचरे की जानकारी अपलोड करते ही उसे निर्धारित दर पर खरीदा जाता है, जिससे ग्रामीणों को सीधे आर्थिक लाभ मिल रहा है। साथ ही, गांव में स्वच्छता का स्तर भी लगातार बेहतर हो रहा है।

इस पहल से न सिर्फ कचरा प्रबंधन को नया आयाम मिला है, बल्कि डिजिटल तकनीक के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिली है। लखवा ग्राम पंचायत की यह पहल स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और डिजिटल इंडिया की दिशा में एक मिसाल बनकर उभरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed