अमित शाह बिहार दौरे पर, NDA सीट बंटवारे पर होगी अहम चर्चा

images

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए (NDA) गठबंधन में सीट शेयरिंग पर हलचल तेज हो गई है। भाजपा, जेडीयू, लोजपा (रामविलास), हम पार्टी और रालोसपा जैसे सहयोगी दल अपने-अपने हिस्से की सीटों को लेकर सक्रिय हो गए हैं। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार दौरे पर हैं, जहां वे गठबंधन की सीटों के फॉर्मूले को अंतिम रूप देने पर चर्चा कर सकते हैं।

भाजपा-जेडीयू में बराबरी का फॉर्मूला
गठबंधन की धुरी माने जाने वाले भाजपा और जेडीयू के बीच इस बार भी बराबरी का समीकरण बनाए जाने की कोशिश है। सूत्रों के अनुसार, दोनों दलों को लगभग 100-105 सीटें मिल सकती हैं। हालांकि जेडीयू की ओर से यह संकेत दिया गया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की स्थिति को मजबूत करने के लिए पार्टी को भाजपा से कम से कम एक सीट अधिक मिलनी चाहिए।

लोजपा की सख्त मांग
लोजपा (रामविलास) की ओर से सीटों को लेकर सख्त रुख अपनाया गया है। चिराग पासवान खेमे के नेताओं ने पार्टी के लिए कम से कम 40 सीटों की मांग की है। वहीं भाजपा और जेडीयू की ओर से लोजपा को फिलहाल 20 से 25 सीटों का ऑफर दिया गया है। इस पर बातचीत का दौर जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed