एनडीए के घोषणापत्र पर कांग्रेस का हमला: अशोक गहलोत बोले “26 सेकेंड की घोषणा, 20 साल का हिसाब नहीं”

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच एनडीए द्वारा जारी किए गए घोषणापत्र ‘पंचामृत गारंटी’ को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने इस घोषणा को पूरी तरह झूठा करार दिया है और एनडीए नेतृत्व पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है।
गहलोत का आरोप—सवालों से भागे एनडीए नेता
अशोक गहलोत ने कहा कि एनडीए ने अपने घोषणापत्र में केवल बड़े-बड़े वादे किए हैं, लेकिन पिछले 20 वर्षों का हिसाब देने से बच रही है।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा—
“26 सेकेंड में घोषणा कर दी गई, लेकिन बीते 20 साल का भी हिसाब नहीं दिया। मीडिया के सवालों से भी एनडीए के शीर्ष नेता भाग खड़े हुए।”
गहलोत ने आगे कहा कि जनता को भ्रमित करने के लिए एनडीए तरह-तरह के वादे कर रही है, जबकि सच्चाई यह है कि इनमें से अधिकांश वादों की कोई ठोस कार्ययोजना नहीं है।
