बिहार में कड़ाके की ठंड से जनजीवन बेहाल, 30 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट

cold mosem

बिहार में शीतलहर का असर लगातार बना हुआ है और फिलहाल ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने राज्य के 30 जिलों में ‘कोल्ड डे’ का अलर्ट जारी किया है। ठंडी पछुआ हवाओं और घने कोहरे की वजह से दिन और रात दोनों समय कंपकंपाने वाली ठंड पड़ रही है।

राज्य के 38 जिलों में सिर्फ मधुबनी ऐसा जिला है, जहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है। बाकी सभी जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है, जिससे ठंड और ज्यादा बढ़ गई है।

कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 4 से 7 डिग्री के बीच पहुंच गया है, जिससे आम लोगों के साथ-साथ बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। घने कोहरे के कारण सुबह और रात के समय दृश्यता बेहद कम हो रही है, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात भी प्रभावित हो रहा है।

मौसम विभाग ने लोगों को ठंड से बचाव के लिए सावधानी बरतने, गर्म कपड़े पहनने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed