बिहार में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, कई राज्यों में शीतलहर और बारिश का कहर

cold

मौसम विभाग ने बिहार के लिए घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और करईकल में कल तक बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ तेज़ बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा पूर्वी राजस्थान में आज बहुत घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, चंडीगढ़, पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में अगले दो से तीन दिनों तक घना कोहरा बना रह सकता है।

इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा और उत्तरी कर्नाटक में शीतलहर जैसे हालात बने रहने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के आसपास के इलाकों में कल तक समुद्र बहुत खराब रह सकता है। ऐसे में मछुआरों को इन क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed