भूमि विवादों पर सख्त हुए उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, जनकल्याण संवाद में लापरवाह अधिकारियों को लगाई फटकार

G7-S0TXagAA9_vh

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के आवास पर शुक्रवार को ‘भूमि सुधार जनकल्याण संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस संवाद में पटना जिले से जुड़े दाखिल–खारिज (म्यूटेशन), परिमार्जन, भूमि मापी, लोक भूमि पर अतिक्रमण और भूमि विवाद जैसे मामलों की सुनवाई की गई। कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने लापरवाह अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

6 महीने से लंबित म्यूटेशन पर नाराज़गी  गौरीचक के बल्लीपुर निवासी विवेक ने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी जमीन का म्यूटेशन पिछले छह महीने से लंबित है। विवेक ने बताया कि अधिकारी जमाबंदी न होने का बहाना बनाकर लगातार आवेदन टालते रहे।

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने इस पर सीओ (सर्किल ऑफिसर) से तुरंत जवाब मांगा और पूछा कि शिकायत को इतने महीनों तक क्यों लटकाया गया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि उनके कार्यालय में कितने मामले पेंडिंग हैं, इसकी पूरी सूची एक सप्ताह के भीतर उन्हें सौंपी जाए।

अधिकारियों–कर्मचारियों को सामने बैठाकर कराया समाधान
संवाद कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने मौके पर ही आवेदकों और संबंधित अधिकारियों–कर्मचारियों को आमने–सामने बैठाया और कई मामलों में तत्काल समाधान की प्रक्रिया शुरू करवाई। उन्होंने कहा कि भूमि से जुड़े मामलों में देरी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed