सामान्य प्रशासन विभाग को ISO 9001:2015 प्रमाणन, कार्यसंस्कृति को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान

G_NSJbNXkAAklFy

1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में आज इंडियन रजिस्टर क्वालिटी सिस्टम्स के प्रतिनिधियों ने सामान्य प्रशासन विभाग को अंतर्राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक ISO 9001:2015 का प्रमाण-पत्र सौंपा। यह प्रमाणन विभाग की कार्यप्रणाली, प्रक्रियाओं और प्रशासनिक व्यवस्था को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप मान्यता मिलने का महत्वपूर्ण प्रमाण है।

इस अवसर पर कहा गया कि ISO 9001:2015 प्रमाणन सामान्य प्रशासन विभाग की अनुशासित, पारदर्शी और नवाचारपूर्ण कार्यसंस्कृति को दर्शाता है। यह उपलब्धि इस बात का संकेत है कि विभाग निरंतर गुणवत्ता सुधार, बेहतर सेवा वितरण और प्रभावी प्रशासनिक व्यवस्था की दिशा में प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।

इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए सामान्य प्रशासन विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी गईं। यह प्रमाणन न केवल विभाग के लिए गर्व का विषय है, बल्कि अन्य सरकारी विभागों के लिए भी गुणवत्ता आधारित प्रशासन का एक प्रेरणास्रोत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *