चुनाव में पार्टी लाइन से भटकने पर जदयू ने चार जिलाध्यक्षों को पद से हटाया, नए कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति

CM-BIHAR-12

पटना: चुनाव के दौरान पार्टी लाइन और गठबंधन के साथ खड़ा नहीं रहने के आरोपों के बाद जदयू (JDU) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को अपने चार जिलाध्यक्षों को पदमुक्त कर दिया। इनमें बगहा, पूर्वी चंपारण, बेगूसराय और भोजपुर के जिलाध्यक्ष शामिल हैं। पार्टी ने इन जिलों में नए कार्यकारी जिलाध्यक्षों की नियुक्ति भी कर दी है।

जिन जिलाध्यक्षों को हटाया गया है, उनके खिलाफ संबंधित विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ रहे जदयू प्रत्याशियों ने लिखित शिकायत की थी। शिकायतों में आरोप था कि चुनाव के दौरान जिलाध्यक्षों ने दल और गठबंधन के प्रत्याशियों का अपेक्षित सहयोग नहीं किया।

चार जिलों में नई नियुक्तियां
जदयू द्वारा नियुक्त नए जिलाध्यक्ष इस प्रकार हैं:

बगहा: पूर्व विधायक प्रभात रंजन
पूर्वी चंपारण: रतन सिंह पटेल
बेगूसराय: पूर्व विधान पार्षद भूमिपाल राय
भोजपुर: भीम सिंह पटेल
इन सभी को तत्काल प्रभाव से कार्यकारी जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।

सुनवाई के बाद और सख्त कार्रवाई संभव
जदयू सूत्रों के अनुसार, हटाए गए जिलाध्यक्षों को पार्टी ने प्रदेश कार्यालय में सुनवाई के लिए बुलाया था। कई मामलों की सुनवाई अभी लंबित है। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि आरंभिक रिपोर्ट के आधार पर पद हटाए गए हैं, लेकिन अंतिम सुनवाई में आरोप सिद्ध होने पर उन्हें दल से बाहर भी किया जा सकता है।

जदयू पदाधिकारियों ने बताया कि जिन लोगों ने परिवाद पत्र दिया है, उनसे गठित कमेटी बात कर रही है, वहीं जिन पर आरोप हैं, उन्हें भी अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed